Saturday 3 July 2021

जब मुकेश की आवाज़ ने मिलाया भरत व्यास को उनके खोये बेटे से

मुकेश और भरत व्यास का साथ

जुलाई को स्मृति विशेष-भरत व्यास

साथियों कई सालों बाद आज 4 जुलाई को आप सब से रू-बा-रू हो रहा हूँ, क्यूंकि आज का दिन कुछ विशेष है I जी हाँ आज ही के दिन 1982 में भारत के एक महान गीतकार पंडित भरत व्यास जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था I प्रथम दृष्टि में भरत व्यास जी को मेरे जैसे कोई भी साधारण संगीत प्रेमी से उनका परिचय पूछा जाय तो सबसे पहले यही बात ध्यान आता है कि वो गीतकार, जिसने उर्दू की दुनिया यानि कि गीत-संगीत और फिल्म नगरी में रह कर भी उर्दू से परहेज किया I भरत व्यास के गीतों में उर्दू शब्दों को खोजना, मानों रेत में सुई खोजने के समान है I मुझे व्यास जी का एक बेहद ही मशहूर गीत याद आ रहा हैं, जिसमें हिंदी के शब्दों के साथ-साथ उर्दू शब्दों का भी प्रयोग मिलता है, जो एक असाधारण बात है I

वो गीत है- ऐ मालिक तेरे बंदे हम- दो आँखें बारह हाथ-1957 I इस गीत में कुछ उर्दू और गैर-हिंदी शब्द जैसे-ज़ुल्मों, बदी, बेखबर, नज़र इत्यादि I ये गीत इतना ज्यादा प्रसिद्द हुवा कि बहुत जल्द ही व्यास जी को प्रार्थना गीतों के गीतकार की पहचान दिला दी I ये गीत न केवल भारत में बल्कि पकिस्तान, श्री लंका इत्यादि पड़ोसी देशों में गाया और सुना गया, यहाँ तक कि इन् देशों के कई विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा गाया जाता रहा I व्यास जी का लिखा एक और गीत को उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा वहाँ की विद्यालयों में एक प्रार्थना गीत के रूप में स्वीकृति मिली 1990 के आस पास वो गीत, मेरे और इस संसार के सबसे सुन्दर और मधुर आवाज़ के मालिक, प्रसिद्ध गायक मुकेश जी ने गाया था, फ़िल्म संत ज्ञानेश्वर से-जोत से जोत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो I वैसे तो इस गीत का एक और महिला संस्करण लता मंगेशकर की आवाज़ में फिल्म में एक बाल कलाकार के लिए प्रयोग किया गया, मगर मुख्य संस्करण तो मुकेश जी का ही सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त और प्रचलित हुवा I

अब आते हैं आज के मुख्य विषय पर I बात कुछ यूँ है कि समझ लीजिये की कुछ फ़िल्मी अंदाज़ में एक घटना घटी, वो भी गीतकार भरत व्यास जी के साथ I जब वो अपने फ़िल्मी सफ़र के सफलतम दिनों में नयी ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे थे, तभी अचानक उनका जवान बेटा (श्याम सुंदर व्यास) उनसे किसी बात पर रूठ कर घर छोड़ कर कहीं चला गया, वो भी लम्बे समय तक काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला I ये बात व्यास जी को अन्दर से कमज़ोर कर दिया, मानोअब फ़िल्मी दुनिया और गीत संगीत से उनका मन विचलित हो गया I हमेशा बेटे की याद, चिंता और मन में एक कसक उनको परेशान करती रहती I अंततः उन्होंने फिल्मों से अघोषित संन्यास सा ले लिया I

एक दिन अचानक निर्माता सुभाष देसाई जी (फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई के बड़े भाई) उनके पास अपनी आने वाली एक फिल्म में गाने लिखने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने अपने बेटे के बिछड़ने के दुखः को जताते हुवे तत्काल ही अस्वीकार कर दिया I फिर कुछ दिन बाद सुभाष देसाई जी ने व्यास जी के छोटे भाई (बृज मोहन व्यास-जो पुराने फिल्मों में रावण या खलनायक की भूमिकाओं के लिए चर्चित थे) को लेकर उसी फिल्म में अभिनय की दृष्टि से बात की I बृज मोहन व्यास जी ने तो हाँ कर दी, मगर देसाई साहब ने एक शर्त दी, वो ये कि वो फिल्म तभी बनाएँगे जब इनके भाई भरत व्यास जी उसमें गाना लिखेंगे I
अब ये तो बड़ा मुश्किल सी बात हो गयी, मगर बृज मोहन व्यास साहब ने कहा कि वो भारत व्यास जी को इस बात के लिए मनाएंगे.
बहुत ही कठिन प्रयास के बाद वो मान गए इस बात पे कि, जो उनकी मनः परिस्थिति है वही स्थिति इस फिल्म में है I यानी एक पिता को उसके बेटे के बिछड़ने का ग़म, अर्थात पुत्र-वियोग. अब क्या था, भरत व्यास जी ने अपनी सारी मनः स्थिति और दशा उस गीत में डाल कर गीत को लिख् डाला, इस उम्मीद से कि शायद ये देख उनका खोया बेटा वापस घर आ जाए पर ये हो न सका. वो गीत था-लता और रफ़ी की आवाज़ में फिल्म जनम जनम के फेरे- जरा सामने तो आ छलिये, (.... पिता अपने बालक से बिछड़ के सुख से कभी न सो सकता...) I

फिर अगले ही साल एक और फिल्म-रानी रूपमती के गीत लिखने का संयोग हुवा और यहाँ भी वही परिस्थिति बनी, वही वियोग I मगर इस बार पुत्र-वियोग विषय के बजाय नायक-नायिका का वियोग था I और तो और इस गीत में जान डाली उस गीत में छुपी आवाज़ ने I जी हाँ वो गीत था, आ लौट के आजा मेरे मीत, तुझे मेरे गीत बुलाते हैं ये गीत इतना ज्यादा असरदार बना कि व्यास जी का खोया बेटा वापस घर आ गया I
यहाँ बात महत्वपूर्ण ये है की पुत्र वियोग के पश्चात वही गीतकार ने गीत लिखे, प्रेम, करुणा सब वैसे ही भरा गया, मगर जब इस गीत के शब्दों को, इस धरती के सबसे बड़े "दर्द भरे गीतों के सरताज़ गायक"- मुकेश जी के कंठ से निकले तो हर किसी के दिल में एक गहरा असर करती है I और इस आवाज़ का असर ये हुवा की बरसों से बिछड़ा बेटा वापस घर आ गया I ये गीत इतना अत्यधिक प्रभावशाली हैं किआज तक भी लोगों के मन में जुदाई और विदाई में यूं ही होंठों पे आ ही जाता है की-आ लौट के आजा मेरे मीत !
मुकेश जी की आवाज़
का जादू तो कुछ ऐसा है कि एक बार तो एक लड़की बहुत बीमार हो गयी और कोई दवा असर नहीं कर रही थी I उस लड़की के माता-पिता ने जब चिकित्सक को बताया कि उनकी बेटी मुकेश जी के आवाज़ को बहोत जी-जान से पसंद करती है, और माता-पिता ने चिकित्सक से आग्रह किया कि अगर शायद मुकेश जी खुद उनकी बेटी को अपना गाना सुनाये तो शायद कुछ असर हो I चिकित्सक ने भी उस आग्रह को सम्मान देते हुवे स्वीकार कर, मुकेश जी से सारी बात बताईI
फिर क्या था, अगले सुबह मुकेश जी सही समय पर चिकित्सालय में पहुँच, उस बीमार बच्ची को घंटों गाना सुनाया, बड़े प्यार से बातें की. मुकेश जी को अपने सामने, अपने आँखों से गाता देख उस बच्ची में जाने क्या असर हुवा की वो बच्ची जल्द ही स्वस्थ हो गई I जो एक चमत्कार ही था.
अब तो हम कह सह सकते हैं कि मुकेश जी की आवाज़ न केवल बड़ी प्यारी आवाज़
है, बल्कि वो तो बड़ी ही चमत्कारी आवाज़ भी है.
भरत व्यास जी के यादों को समेटते हुवे उनके पुण्य-स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि !!!!

मुकेश जी के साथ भारत व्यास, वी. सांताराम और विट्ठल भाई पटेल (गीत ये कौन चित्रकर है-बूंद जो बन गई मोती फिल्म)

Friday 7 April 2017

 गायक मुकेश के गाने तमिल भाषा में  
कुछ दिलकश गीत  गायक मुकेश के दक्षिण भारत के तमिल भाषा में, तमिल  द्वारा-
Chhoti si ye zindagani (AAH-MUKESH)-Hindi
https://www.youtube.com/watch?v=GqD7erHP6qk
MINNAL POL AAGUM INTHA VAAZHKAIYE RARE SONG OF AM RAJA
https://www.youtube.com/watch?v=jDIpi_Yb90g

Aaja re ab mera dil pukara-(AAH-Muesh Lata).
Anbe wa
https://www.youtube.com/watch?v=fLiTZKt-G9Y

Raat andheri door savera, barbaad hai dil mera-आह-मुकेश
https://www.youtube.com/watch?v=lfviH9dkvJA

Jene na nazar, pahchane jigar-AAH-Mukesh-Lata
Avan kan kaanathathum a m raja,jikki sj 

https://www.youtube.com/watch?v=cpMGDSD013M

Kabhi-kabhi mere dil mein khayal aata hai in Tamill Language but in funny mood
https://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=SzxVaAj7Y_Y
Movie - Avar Enake Sondham, Music - Ilayaraja
Singer - T.M.Soundararajan, Actors - V.K.Ramasamy, Jaisankar, Srividya
Screenplay and Dialogue - Panju Arunachalam, Direction - Pattu


आप सभी के सहयोग व सुझाव सदैव आमंत्रित है, अपने विचार लिखना न भूलें !!!

Tuesday 22 July 2014

आप सभी मुकेश प्रेमिओं और प्रशंसकों को मुकेश जी के जन्म दिन (22 जुलाई & विवाह- सालगिरह) की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं !!

Saturday 8 February 2014

मुकेश पहेली-१६ 
सबको राम राम राम !!!

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, आजकल हर इंसान अपने निजी ज़िन्दगी में काफी व्यस्त सा हो गया है, नया कुछ सोचने और करने का समय ही नहीं मिल पाता।और जीवन का सफ़र बिना साथियों के नहीं कटता। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुवा और मुकेश पहेली के प्रतियोगियों के साथ भी, अब देखिये न इस पहेली के पहली/सुरुवाती कड़ी में लोगों ने कितने उत्साह से भाग लिया, फिर कड़ी-दर-कड़ी, लोगों का प्यार बढता गया, और फिर अचानक गिरता गया। आज हमारे साथ एक मात्र प्रतियोगी बने हुवे हैं, प्रकाश गोविन्द जी, जो राज कपूर जैसी दोस्ती हम सबके साथ निभा रहे है। हम सब उनके बहुत आभारी हैं। धन्यवाद। मुझे काफी दुःख हो रहा है ये कहते हुवे कि हम कुछ समय के लिए इस पहेली को यहीं विराम दे रहे हैं। कुछ समय के बाद,जब हमें पहले जैसे कम से कम ४-५ प्रतिभागी मिल जायेंगे तो हम फिर से आगे बढ़ेंगे। तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है कुछ मिले जुले मुकेश के गीतों पर।

प्रश्न १.  एक ऐसा गीत जिसका मुखड़ा लिखा प्रेम धवन ने और पूरा किया मजरूह सुल्तानपुरी ने। आपको पहचान है गीत, फ़िल्म और संगीतकार को (१.५ अंक) 

प्रश्न २. एक ऐसा गीत जिसका मुखड़ा लिखा पिता ने और पूरा किया बेटे ने। आपको पहचान है गीत, फ़िल्म और संगीतकार को (१.५ अंक) 

 प्रश्न ३. कुछ ऐसे फिल्मों के नाम हैं जो एक ही शीर्षक से कई बार प्रदर्शित हुईं, और मज़े की बात ये है कि गायक मुकेश ने उन दोनों फिल्मों में गीत गाये। क्या आप हमें ऐसे ७ जुड़वा फिल्मों के नाम, प्रदर्शन का साल और संगीतकार के नाम के साथ बता सकते हैं ?(७ अंक) 

मुकेश पहेली-१५ के जवाब

प्रश्न १.  शास्त्री, अब्दुल हमीद, लक्ष्मीबाई, भूपेंद्र सिंह, भगत सिंघ (२ अंक)

Song - Hindu Ki Nahin Hai Kisi Muslim Ki Nahin Hai
Hai Hind Jiska Naam Shaeedon ki Zameen Hai
Hum Ek Hain, Hum Ek Hain 

Film : Hum Ek Hain (1969)
Music : Usha Khanna    
Lyricist : Indeevar    
==============================================
प्रश्न २. पूजा, सदियों, चीज़, लालच, देश। (२ अंक)
Song - Hotho pe sachchai rahti hai jaha dil me safai rahti hai
ham us desh ke vasi hai
ham us desh ke vasi hai jis desh me ganga bahti hai

Film : Jis Desh Men Ganga Behti Hai (1961)        
Music : Shankar Jaikishan
Lyricist : Shailendra    
==============================================
 प्रश्न ३. रुख, सोना, मंज़िल, मोती, जगत,। (२ अंक)
Song - Chhodo kal ki baate, kal ki baat puraani
nae daur me likhege, mil kar na_i kahaani
ham hidustaani,  ham hidustaani

Film : Hum Hindustani (1961)
Music : Usha Khanna
Lyricist : Prem Dhawan
===============================================
प्रश्न ४. आज, रानी, आन, शिवाजी, जान। (२ अंक)
Song - O mera rang de basanti chola mera rang de
o mera rang de basanti chola oye rang de basanti chola
Film : Shaheed (1965)
Music : Prem Dhawan
Lyricist : Prem Dhawan
===============================================
प्रश्न ५. आज़ाद, भगत सिंह, तिलक, गांधी, नेहरु। (२ अंक)
Song - Sikadar bhi aaye kaladar bhi aaye
na ko_i rahaa hai na ko_i rahegaa
hai tere jaane ki baari videshi
ye desh aazaad ho ke rahegaa
meraa desh aazaad ho ke rahegaa
na koi raha hai

Film : Johar Mehmood In Goa (1965)
Music : Kalyanji Anandji
Lyricist : Qamar Jalalabadi

मुकेश पहेली-१५  के विजेता 

प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक

प्रकाश गोविन्द को बहुत-बहुत बधाई !!!!

सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #      ११       १ २     १ ३      १ ४     १ ५     १ ६     १ ७      १ ८     १ ९       २ ०    कुल
प्रकाश गोविन्द            १०        १०      १०        १०      १०                                                               ५० 

कैलाश अग्रवाल           १०        ९         १०       -        -                                                                 २९   
पहले सेगमेंट के विजेता-
१. प्रदीप शर्मा जी (प्रथम स्थान-३ अंक),
२. प्रकाश गोविन्द जी (द्वितीय स्थान-२ अंक
३. कैलाश अगरवाल जी (तृतीय स्थान-१ अंक)।


महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।
२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।
३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली   #१६ " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।
४. आपका ईमेल हमें अगले शुक्रवार  शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

Saturday 1 February 2014

मुकेश पहेली-xx  

व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते आज का नियत मुकेश पहेली प्रस्तुत नहीं हो पा रहा है। अतः अगले सप्ताह रविवार को सुबह १० बजे इसकी प्रस्तुति होगी। असुविधा के लिए खेद है।

Saturday 25 January 2014

मुकेश पहेली-१५ 

गणतंत्र दिवस विशेष !! मुकेश 

मुकेश पहेली" के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को पंकज मुकेश का नमस्कार। दोस्तों, आज कुछ कहने कि जरूरत नहीं कि इस सप्ताह मुकेश पहेली का विषय क्या होगा ? जी हाँ देश भक्ति से भरे मुकेश गीत। आज मुझे एक ही बात याद आ रही है, जब हमारे भारत कुमार (मनोज कुमार) जी "रेड क्रॉस" के लिए चैरिटी शो करवाया , तो अंत में सभी कलाकारों ने अपने पैसे लिए, मगर सिर्फ मुकेश जी ही ऐसे फ़िल्मी कलाकार थे जिन्होंने कहा -पंडित जी "रेड क्रॉस" के लिए कैसे पैसे ? और उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।  जी हाँ भारत कुमार (मनोज कुमार) जी की तरह मुकेश जी ने भी बहुत से ऐसे नेक कार्य इस देश के लिए किये हैं, जिनकी चर्चा हम फिर कभी करेंगे।  तो चलिए सुरु करते हैं आज की पहेली, जो आधारित है देश भक्ति से भरे मुकेश के गीतों पर।

आज आपको कुछ शब्द दिए जायेंगे जिनके आधार पर आपको मुकेश का गीत पहचानना है।  याद रहे ये सारे शब्द उस गीत में शामिल होने चाहिए, भले ही शब्द का क्रम कुछ भी हो।

प्रश्न १.  शास्त्री, अब्दुल हमीद, लक्ष्मीबाई, भूपेंद्र सिंह, भगत सिंघ (२ अंक) 


प्रश्न २. पूजा, सदियों, चीज़, लालच, देश। (२ अंक)


 प्रश्न ३. रुख, सोना, मंज़िल, मोती, जगत,। (२ अंक)



प्रश्न ४. आज, रानी, आन, शिवाजी, जान। (२ अंक)



प्रश्न ५. आज़ाद, भगत सिंह, तिलक, गांधी, नेहरु। (२ अंक)

मुकेश पहेली-१४  के जवाब 
Song 1-
Aaya Hai Mujhe Phir Yaad Wo Zaalim 
Guzraa Zamaanaa Bachpan Ka

Film : Devar (1966)
Music : Roshan
==============================
=========
Song 2-
Matwali Naar Thumak Thumak Chali Jaye
in Kadamo Pe Kis Ka Jiya Na Jhuk Jaye

Film : Ek Phool Chaar Kaante (1960)
Music : Shankar Jaikishan
==============================
==========
Song 3-
Ansu Bhari Hain Ye Jeevan Ki Raahen
Koyi Unse Kah De Hamen Bhool Jaayen
Film : Parvarish (1958)
Music : Datta Ram
==============================
==========
Song 4-
Cheen-O-Arab Hamara, Hindostan Hamara
Rahane Ko Ghar Nahi Hai, Sara Jahan Hamara
Film : Phir Subah Hogi (1958)
Music : Khayyam
==============================
===========
Song 5-
Chand Ko Kya Maalum Chahta Hai Use Koyi Chakor
Wo Bechara Door Se Dekhe Kare Na Koyi Shor
Film : Lal Bangla (1966)
Music : Usha Khanna
==============================
============
Song 6-
Hum-Tum Yug Yug Se Ye Geet Milan Ke
Gaate Rahe Hain, Gaate Rahenge

Film : Milan (1967)
Music : Laxmikant-Pyarelal
==============================
=============
Song 7- 
[Non Film Song] Jiyenge Magar Muskura Na Sakenge
Ki Ab Zindagi Men Muhabbat Nahi Hai
Music: Murli Manohar Swarup, Lyricist : Kaif Irfani
============================================
Song 8-
Phir Koyi Muskuraya, Phir Ek Phool Khila
Koyi Bulaye Aur Koyi Aaye Ab Dil Chahe Kya
Film : Apne Huye Paraye (1964)
Music : Shankar Jaikishan
=============================================
Song 9-
Sawan Ka Maheena Pawan Kare Shor
Jiyra Re Jhoome Aise Jaise Ban Ma Nache Mor
Film : Milan (1967)
Music : Laxmikant Pyarelal
==============================
===============
Song 10-
Kushi Ki Wo Raat Aa Gayi Koyi Geet Jagne Do
Gaao Re Jhoom-Jhoom

Film : Dharti Kahe Pukar Ke (1969)
Music : Laxmikant Pyarelal
==============================



इन दस गीतों से भी कहीं ज्यादा आलाप भरे मुकेश गीत हैं, जिनकी सम्पूर्ण सूची हम जल्द ही यहाँ आप सभी से साझा करेंगे।
मुकेश पहेली-१४  के विजेता 

प्रकाश गोविन्द, लखनऊ- १० अंक

प्रकाश गोविन्द को बहुत-बहुत बधाई !!!!

सम्मिलित स्कोर कार्ड 

प्रतिभागी   पहेली #      ११       १ २     १ ३      १ ४     १ ५     १ ६     १ ७      १ ८     १ ९       २ ०    कुल
प्रकाश गोविन्द            १०        १०      १०        १०                                                                          ४० 


कैलाश अग्रवाल           १०        ९         १०       -                                                                           २९   
पहले सेगमेंट के विजेता-
१. प्रदीप शर्मा जी (प्रथम स्थान-३ अंक),
२. प्रकाश गोविन्द जी (द्वितीय स्थान-२ अंक
३. कैलाश अगरवाल जी (तृतीय स्थान-१ अंक)।


मित्रों आप सब आज से भी इस पहेली में हिस्सा ले सकते हैं। हर सप्ताह, सवाल केवल १० अंकों के होंगे चाहे सवालों की संख्या कम से कम १  हो या अधिक से अधिक १०।  हर दस सप्ताह / दस कड़ियों को "सेगमेंट #" का नाम दिया जायेगा, जिसमें सम्मिलित शीर्ष ३ प्रतिभागियों को हम चुनेंगे। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे ३ अंक, दूसरे स्थान वाले को २ अंक और तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को मिलेंगे १ अंक।  बाकि के कड़ियाँ मुकेश पहेली ११-२० तक इसी तरह चलते रहेंगे और समाप्ति पर वो सेगमेंट २ में शामिल हो जायेंगे। 

जैसा कि अब तक आप समझ ही चुके होंगे इस प्रतियोगिता को, फिर भी अपने सभी नये दोस्तों के लिए बता दूँ , कि इसमें हर सप्ताह हम गायक मुकेश से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब आपको लिख भेजने हैं pankajmukesh@gmail.com ईमेल आइडी पर। हर नए सप्ताह में पिछले सप्ताह के विजेताओं/मुकेश भक्तों का नाम घोषित किये जाएगें और ५० अंकों (सप्ताह) के बाद 'महा-मुकेश भक्त' भी चुना जाएगा। आप सब इस स्तंभ में हिस्सा लेते रहिएगा, चाहे जवाब मालूम हो या न हो, कम से कम कोशिश तो आप ज़रूर कर सकते हैं, और यही एक सच्चे खिलाड़ी और मुकेश भक्त की असली पहचान है। तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह आपसे इसी स्तंभ में दोबारा मुलाक़ात होगी, तब तक के लिए अनुमति दीजिए पंकज मुकेश  को, नमस्कार!   

महत्वपूर्ण सूचना :-

१. अगर आपको सभी सवालों के जवाब मालूम है, फिर तो बहुत अच्छी बात है, पर सभी जवाब अगर मालूम न भी हों, तो भी आप भाग ले सकते हैं, और जितने भी जवाब आप जानते हों, वो हमें लिख भेज सकते हैं।

२. जवाब भेजने के लिए आपको करना होगा एक ई-मेल pankajmukesh@gmail.com के ईमेल पते पर। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। और हाँ ! "टिप्पणी' में जवाब लिखने पर अंक काट लिए जायेंगे।  इसलिए प्रतियोगिता की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए अपना जवाब टिपण्णी  में कदापि न लिखें।

३. ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "मुकेश पहेली   #१५  " अवश्य लिखें, और जवाबों के नीचे अपना नाम, आयु, और स्थान ज़रूर लिखें।

४. आपका ईमेल हमें अगले शुक्रवार  शाम ५ बजे तक मिल जाने चाहिए।
           ५. प्रस्तुत प्रविष्टि http://pankajmukesh.blogspot.in/ और
                https://www.facebook.com/groups/singermukesh/ पर भी उपलब्ध है।

 

Friday 24 January 2014

Friends,
Be ready for tommorow's next episode of Mukesh paheli based on Mukesh's patriotic songs on the occasion of republic day!!!
All the best,
regards,
Pankaj Mukesh